Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर वोटिंग:9 बजे तक 6.61% मतदान,

Date:

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज सिंगल फेज में वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक होगा। महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 6.61% वोट पड़े। गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 12.33% और ओस्मानाबाद में सबसे कम 4.89% वोट डाले गए।

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कैश कांड पर कहा कि राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं, वे मेरे पास 5 करोड़ रुपए मिलने का सबूत दें। नागपुर मध्य, नासिक और मालेगांव के पोलिंग बूथ पर EVM में दिक्कतें आईं। नागपुर मध्य में EVM में खराबी की वजह से एक घंटे देरी से वोटिंग शुरू हुई।

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर सिंगल फेज में वोटिंग हो रही है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में टूट के बाद कुल 158 दल चुनाव मैदान में हैं। इनमें 6 बड़ी पार्टियां दो गठबंधनों का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई में शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार की NCP महायुति का हिस्सा हैं। जबकि कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) यानी NCP(SP) महाविकास अघाड़ी का हिस्सा हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related