Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

पूर्व मंत्री मजीठिया के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड:पंजाब-हरियाणा समेत 4 राज्यों में छापेमारी

Date:

चंडीगढ़—पंजाब में नशे से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 6 लोगों की मजीठिया के खिलाफ स्टेटमेंट होने के बाद आज विजिलेंस की टीमें हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में एक साथ रेड कर रही है। जबकि मजीठिया को लेकर टीम अमृतसर मजीठा गई है। माना जा है कि साढ़े 12 बजे तक टीम वहां पहुंच जाएगी।

वहीं, इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी मजीठिया से पूछताछ की तैयारी कर रही है। इसके लिए एनसीबी ने विजिलेंस से संपर्क किया है। क्योंकि दावा किया जा रहा है कि यह केस एनडीपीएस से जुड़ा है। इसके अलावा अन्य एजेंसियां भी केस पर नजर रखे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...