Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

वियतनाम: एक बार फिर कुदरत का कहर: भयंकर बारिश से आई बाढ़-भूस्खलन में 41 लोगों की मौत, हजारों लोग बेघर हुए

Date:

 

वियतनाम में बीते तीन दिनों से लगातार बरसती बारिश ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि कई इलाकों में जीवन पूरी तरह ठप हो गया है। आसमान से गिरती मूसलाधार बारिश ने न सिर्फ सड़कों को नदियों में बदल दिया, बल्कि घरों, खेतों और पहाड़ी इलाकों को भी तबाह कर दिया है। कई लोग अपने ही घरों की छतों पर फंसे हुए मदद का इंतज़ार कर रहे हैं। इसी भीषण आपदा में अब तक 41 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं।

 

छह राज्यों में सबसे गहरी चोट, 50,000 घर बह गए

पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, तूफान ‘कालमाएगी’ की एंट्री ने हालात और बिगाड़ दिए। छह राज्यों में तबाही सबसे ज्यादा है—लगभग 50 हज़ार घर पानी के तेज़ बहाव में बह गए या क्षतिग्रस्त हो गए। करीब 60 हज़ार से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। पर्यटक पसंदीदा समुद्री शहर न्हा ट्रांग भी जलभराव के कारण पूरी तरह ठहर गया है। खेतों में खड़ी धान की फसल पर पानी का प्रहार इतना भीषण था कि 10 हज़ार हेक्टेयर क्षेत्र में फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। कई किसानों के मवेशी और पोल्ट्री भी बाढ़ में बह गए।

 

भूस्खलन और बाढ़ की दोहरी मार

राष्ट्रीय मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कई इलाक़ों में अब तक 600 मिमी तक बारिश दर्ज हो चुकी है। दा लाट और आसपास के क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं दर्ज हुईं। मिमोसा पास में तो एक पूरा 100 मीटर लंबा सड़क का हिस्सा फिसलकर ढह गया। ह्यू शहर से लेकर डाक लाक तक नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। ढलानों पर भूस्खलन और छोटे इलाकों में फ्लैश फ्लड का खतरा और गहरा गया है। हालत को देखते हुए हनोई रेलवे कॉर्पोरेशन ने कई रेलगाड़ियां रद्द कर दी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related