Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

भारत का तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो में क्रैश

Date:

 

दुबई—दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया है। हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। न्यूज एजेंसी AP ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय समय के मुताबिक 3.40 बजे यह हादसा हुआ।

 

विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार देखा गया। एयरफोर्स ने बताया कि हादसे में पायलट की भी मौत हो गई। क्रैश के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ऑर्डर कर दी गई है।

वायुसेना का तेजस जेट क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 2024 में राजस्थान के पोकरण में युद्धाभ्यास के दौरान इंजन फेल होने की वजह से तेजस क्रैश हो गया था।

एक्सपर्ट बोले- पायलट निगेटिव G-फोर्स टर्न से नहीं उबर पाया

रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस का पायलट निगेटिव G-फोर्स टर्न से रिकवर नहीं कर पाए। इसके चलते विमान नियंत्रण खो बैठा। वीडियो में साफ दिखता है कि तेजस विमान सीधे नीचे गिरा और इसमें कोई ग्लाइडिंग नहीं दिखी। यानी रिकवरी फेल रही और विमान फ्री-फॉल में चला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related