Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

उपराष्ट्रपति चुनाव आज, राधाकृष्णन और रेड्डी के बीच मुकाबला

Date:

देश को मंगलवार को 15वां उपराष्ट्रपति मिल जाएगा। एनडीए ने 68 साल के सीपी राधाकृष्णन को तो INDIA ने 79 साल के बी सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संसद में कुल 781 सांसद वोट डालेंगे। वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू होगी। इसके बाद परिणाम घोषित होंगे।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पीएम मोदी पहला वोट डाल सकते हैं। इस बीच, KCR की पार्टी BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा कर लिया है। दोनों पार्टी किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं करेंगी। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं।

लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया है।

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि इस चुनाव में वे INDIA के प्रत्याशी को समर्थन करेंगे। YSRCP के 11 सांसदों ने NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने का फैसला किया है।

जीता उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जगह लेगा। धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...