Monday, June 15, 2026
Monday, June 15, 2026

हरियाणा में स्कूली छात्रों से भरी वैन पलटी:8 बच्चे घायल

Date:

हरियाणा के पंचकूला में बुधवार को स्कूली बच्चों को ले जा रही प्राइवेट वैन पलट गई। 8 छात्रों को चोट आई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 3 छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा सेक्टर-25 में पुलिस चौकी के पास हुआ।

सूचना पाकर DSP हिमाद्री कौशिक अस्पताल पहुंचीं। घायल छात्रों के पेरेंट्स और स्कूल स्टाफ को हादसे की सूचना दी गई है। घटना के बाद से वैन का ड्राइवर फरार है।

जिस स्कूल वैन का एक्सीडेंट हुआ, वह भाजपा मेयर कुलभूषण गोयल के भवन विद्यालय की है। बुधवार दोपहर को रोजाना की तरह वैन छात्रों को छोड़ने के लिए जा रही थी। सेक्टर-25 के पास वैन अचानक बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने वैन को कंट्रोल करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह आगे डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

इसके बाद वैन में बैठे छोटे बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल बच्चों को शीशे तोड़कर वैन से बाहर निकाला गया। सभी को तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया।सिविल अस्पताल पहुंचे पेरेंट्स ने आरोप लगाया कि ड्राइवर फोन पर बात करता हुआ वैन चला रहा था। स्पीड ज्यादा होने की वजह से वैन अनबैलेंस हो गई। उसकी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related