Monday, May 11, 2026
Monday, May 11, 2026

मानसा में यूपी के युवक ने किया सुसाइड:पंखे से लटका मिला शव, दो महीने पहले हुई शादी

Date:

 

मानसा—पंजाब में मानसा की जैन स्कूल वाली गली में एक 34 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव पंखे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सिटी-1 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान राहुल राज (34) के रूप में हुई है। राहुल यूपी के गाजियाबाद का रहने वाला था। उसकी शादी दिसंबर 2025 में हुई थी।

किराए के मकान में रहता था युवक

राहुल राज पिछले दो वर्ष से मानसा के खोखरा खुर्द गांव में व्हाइटन एनर्जी पावर लिमिटेड में कार्यरत था। वह मानसा शहर की जैन स्कूल वाली गली में किराए के मकान में रह रहा था। पता चला है कि वह पिछले करीब पांच दिनों से अपने काम पर भी नहीं जा रहा था।

पुलिस अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहां राहुल का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

शव को सिविल अस्पताल मानसा भेज दिया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related