Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

अमृतसर में आज केंद्रीय मंत्री गडकरी और हरियाणा CM सैनी

Date:

 

अमृतसर–केंद्रीय मंत्री नितिनि गडकरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अमृतसर आ रहे हैं। बीते दो दिन से अमृतसर के रेलवे स्टेशन के पास बी-ब्लॉक में चल रहे सहकार भारती का 8वें राष्ट्रीय अधिवेशन में वे पहुंचेंगे। अमृतसर में ये अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदय जोशी की अध्यक्षता में हो रहा है। सहकारिता को समर्पित सहकार भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से 2500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि पहली बार अमृतसर की पवित्र भूमि, जो सेवा की भूमि है, वहां सहकार भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। सेवा की भावना को लेकर जागृत मन से एवं और अधिक ऊर्जा से अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को सहकारिता से उद्धार के लिए कार्य करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related