Saturday, August 29, 2026
Saturday, August 29, 2026

फरीदकोट में अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, एक युवक की मौत

Date:

 

फरीदकोट के गांव हरी नौं में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव हरी नौं निवासी 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह नाम का युवक फरीदकोट के गांव हरी नौं में पंचायत चुनाव में सरपंच प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर घर लौट रहा था, तभी दूसरी तरफ से एक बाइक पर तीन अज्ञात लोग आए और उस पर गोलियां चला दीं। जिसमें गुरप्रीत को चार गोलियां लगीं और हमलावर वहां से भाग निकले। इसके बाद घायल हालत में गुरप्रीत को फरीदकोट मेडिकल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, गुरप्रीत सिंह गुरु ग्रंथ साहिब जी के बेअद्बी के मामले में न्याय की लड़ाई में सुखराज सिंह के साथ लगातार जुड़ा रहा हैं और वो हरी नॉन टॉक नाम से अपना यूट्यूब चैनल भी चलाता था और पंथक संगठनों से भी जुड़ा हुआ था। इस मौके पर सुखराज सिंह ने कहा कि कुछ अज्ञात लोग बाइक पर आए और गुरप्रीत का घर पूछा और फिर उसके पीछे जाकर उस पर गोलीयां चला दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच कर हत्यारों का पता लगाना चाहिए और इसके पीछे के असली दोषियों की पहचान करनी चाहिए। वहीं, मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...