Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

अबोहर में संजय वर्मा हत्याकांड में दो और आरोपी पकड़े

Date:

 

अबोहर—फाजिल्का जिले में अबोहर के कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा हत्याकांड में पुलिस ने मध्यप्रदेश से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें से दो की मुठभेड़ में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंयाजल शर्मा और अंशुमन तिवारी के रूप में हुई है। इन दोनों आरोपियों ने शूटरों को एक लाख तीस हजार रुपए की राशि मुहैया करवाई थी। यह राशि इन्हीं के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी।

इससे पहले इस मामले में पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से दो की मुठभेड़ में मौत हो गई थी। तीन आरोपी राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार किए गए थे, जो अभी पुलिस कस्टडी में हैं। गौरतलब है कि 7 जुलाई को संजय वर्मा की भगत सिंह चोक पर उनके शौ रूम के बाहर तब गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी।

संजय वर्मा करीब सवा दस बजे के करीब कार पर सवार होकर अपने शो रूम में पहुंचे। वह कार पार्क ही कर रहे थे कि पहले से घात लगाकर बैठे दो युवकों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसके बाद आरोपी एक अन्य साथी की मदद से बाइक पर सवार होकर सीतो रोड़ पर पहुंचे। जहां से वह कार में सवार होकर फरार हो गए।

हत्या के पीछे किस गैंगस्टर गिरोह का हाथ है इस बारे में पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related