Sunday, August 23, 2026
Sunday, August 23, 2026

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में सैनिक अरेस्ट: आर्मी की जानकारी शेयर करता था

Date:

 

चंडीगढ़   पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में एक भारतीय सैन्यकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देविंदर सिंह, निवासी गांव निहालगढ़, शादीहारी, जिला संगरूर के रूप में हुई है।

उसे उरी, जिला बारामूला, जम्मू और कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी पहले काबू किए गए पूर्व फौजी गुरप्रीत सिंह उर्फ फौजी से पूछताछ के आधार पर की गई। वह सेना से जुड़ी गुप्त जानकारियां आईएसआई से जुडे़ लोगों को देता था।

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने कुछ दिन पहले एक पूर्व फौजी को फिरोजपुर जेल प्रोडक्शन वांरट पर लाकर गिरफ्तारी डाली थी। जब उससे पूछताछ हुई तो उसने कबूला था कि उसकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लोगों से संपर्क है।

साथ ही वह उनके साथ सेना से जुड़ी जानकारियां शेयर करता है। उसने बताया था कि वह सेना में कई जगह रहा है। जहां सेना के लोगों से अच्छे लिंक है। उनसे वह जानकारी जेल से ही मंगवा लेता है। इसके बाद अब यह अरेस्ट हुई है। इसके बाद जब जांच आगे बढ़ी तो यह गिरफ्तारी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related