Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

ट्रम्प का दावा- ईरान और इजराइल में सीजफायर:ईरान ने खारिज किया;

Date:

ट्रम्प के सीजफायर के ऐलान के बाद से ईरान ने इजराइल पर 5 बार मिसाइलों से हमला किया है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मिसाइल बीर्शेबा शहर में एक इमारत पर गिरी। मेडिकल टीम ने बताया कि 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हुए हैं।

इससे पहले ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इजराइल के साथ सीजफायर के खबरों को खारिज किया था। उन्होंने कहा कि इजराइल के साथ अभी कोई अंतिम युद्धविराम समझौता नहीं हुआ है। अगर इजराइल, ईरानियों पर अपने हमले रोक देता है, तो ईरान भी हमले नहीं करेगा।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार तड़के 3:30 बजे ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर का दावा किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा-

मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर अब से 6 घंटे बाद लागू होगा। पहले 12 घंटे के लिए ईरान हथियार डालेगा। फिर अगले 12 घंटे के लिए इजराइल हमला नहीं करेगा और जंग अधिकारिक रूप से खत्म हो जाएगी।

वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इजराइली सेना के प्रवक्ता ने सीजफायर को लेकर ट्रम्प के बयान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related