Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

ट्रम्प की एरिजोना समेत सभी 7 स्विंग स्टेट्स में जीत

Date:

 

वॉशिंगटन–अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के सभी नतीजे सामने आ गए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को अमेरिकी राज्य एरिजोना में भी जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही उन्होंने सभी 7 स्विंग स्टेट्स जीत लिए हैं। एरिजोना की 11 सीटें (इलेक्टोरल वोट) भी उनके खाते में आ गई हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने 50 राज्यों की 538 में से 312 सीटें जीती हैं। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस ​​कड़ी टक्कर देने के बावजूद 226 सीटें ही जीत पाई हैं। राष्ट्रपति चुनाव में कुल 538 सीटें होती हैं। बहुमत के लिए 270 का आंकड़ा जरूरी होता है।एरिजोना की गिनती अमेरिका के स्विंग स्टेट्स में होती है। यहां जीत का अंतर बेहद कम होता है। हालांकि पिछले 70 सालों में डेमोक्रेटिक पार्टी यहां सिर्फ दो बार ही जीत पाई है। 2020 में जो बाइडेन ने एरिजोना में जीत हासिल की थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार, 13 नवंबर को अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच ये मुलाकात भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे होगी। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी शनिवार देर रात दी।अमेरिका में ये परंपरा रही है कि वर्तमान राष्ट्रपति चुनाव के बाद अगले राष्ट्रपति के साथ व्हाइट हाउस में औपचारिक मुलाकात करते हैं। इस मुलाकात को सत्ता सौंपने की प्रकिया की शुरुआत के तौर पर देखा जाता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related