Thursday, July 23, 2026
Thursday, July 23, 2026

ट्रंप पहुंचे अलास्का: पुतिन से अहम बैठक आज, यूक्रेन युद्ध और वैश्विक राजनीति पर पड़ेगा असर

Date:

 

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक महत्वपूर्ण शिखर बैठक (Summit) के लिए अलास्का पहुंच गए हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यूक्रेन युद्ध में सीज़फायर (युद्धविराम) को लेकर कोई समझौता करना है। वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी अलास्का पहुंच चुके हैं। पुतिन का विमान एल्मेंडॉर्फ एयरबेस पहुंच गया है।

ट्रंप का उड़ान के दौरान बयान
एयर फोर्स वन (राष्ट्रपति के विशेष विमान) में यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा: “अगर रूस मानने को तैयार नहीं हुआ, तो मैं बिल्कुल खुश नहीं रहूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि: “अभी कुछ भी पक्का नहीं है… कोई समझौता पत्थर पर लिखा हुआ नहीं है। इस बैठक से क्या निकलेगा, यह अभी निश्चित नहीं है।”

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले साफ कर दिया है कि अगर बातचीत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, तो वो बिना कोई समझौता किए वापस लौट जाएंगे।

ट्रंप का इंटरव्यू: एयर फोर्स वन से दिया बयान
फॉक्स न्यूज के पत्रकार ब्रेट बेयर को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा: “मुझे उम्मीद है कि बातचीत अच्छी होगी… लेकिन अगर नहीं हुई, तो मैं बहुत जल्दी वापस घर लौट जाऊंगा।” उन्होंने यह भी दोहराया: “मैं उठकर चला जाऊंगा, हां।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related