Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

अलास्का में ट्रंप-पुतिन की बैठक खत्म,यूक्रेन जंग पर बातचीत रही बेनतीजा;अब मॉस्को बनेगा शांति वार्ता का अगला मंच

Date:

 

इंटरनेशनल — अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में हुई बैठक करीब तीन घंटे तक चली, लेकिन इस दौरान यूक्रेन युद्धविराम का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। दोनों नेता बंद कमरे में मिले और वार्ता के दौरान कोई फाइनल समझौता नहीं हुआ, लेकिन पुतिन ने अगले राउंड की वार्ता मॉस्को में कराने का प्रस्ताव रखा। मीटिंग के बाद दोनों नेताओं ने सिर्फ 12 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी बैठक बहुत सकारात्मक रही। हमने कई बिंदुओं पर सहमति जताई, लेकिन कोई डील नहीं हुई। कोई समझौता तभी होगा जब वह अंतिम रूप लेगा।

वहीं, पुतिन ने कहा कि उनके लिए रूस की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने अगली मीटिंग मॉस्को में करने का सुझाव दिया। अपनी बात कहने के बाद दोनों नेता तुरंत मंच से चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related