Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

खन्ना में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी:दो घायल

Date:

लुधियाना के खन्ना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो श्रद्धालु घायल हो गए। इन्हें सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। एक की हालत नाजुक है। सभी फतेहगढ़ साहिब जा रहे थे।

इस हादसे से कुछ पल पहले का वीडियो भी सामने आया है, जो ट्राली के पीछे जा रहे एक कार ड्राइवर ने बनाया। वीडियो में ट्रैक्टर ट्राली की स्पीड ज्यादा दिख रही है और इसे चलाने का तरीका भी खतरे वाला है। आगे जाकर गांव गगड़माजरा के पास यह ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गई।

हादसे के चश्मदीद सतनाम सिंह और गुरजीत सिंह ने बताया कि संगत की ट्राली दोराहा से फतेहगढ़ साहिब की तरफ जा रही थी। इसकी स्पीड 60 से 70 होने का अनुमान है। देखने से ही लग रहा था कि कोई अनजान इसे चला रहा है। रैश ड्राइविंग के चलते ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।

ट्राली में करीब 10 श्रद्धालु सवार थे। एक नीचे सड़क पर गिर गया। जिसकी हालत गंभीर है। हादसे में दो श्रद्धालु घायल हुए। सिविल अस्पताल के डॉक्टर आकाश ने बताया कि आकाशदीप सिंह और रंजीत जोकि कपूरथला के रहने वाले हैं, घायल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देशभर में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी...

328 पावन स्वरूप मामला: अमृतसर पहुंची एसआईटी, जांच अंतिम चरण में

328 लापता पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर...

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में...