Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

3 साल की चेतना को NDRF ने रिंग में फंसाया:बोरवेल में 150 फीट की गहराई में अटकी

Date:

कोटपूतली के किरतपुरा क्षेत्र में 3 साल की बच्ची चेतना खेलते समय सोमवार (23 दिसंबर) को 700 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बच्ची 150 फीट की गहराई में 18 घंटे से फंसी है। हादसा सोमवार दोपहर करीब 1.50 मिनट पर बड़ियाली की ढाणी में हुआ। सोमवार देर रात बच्चे को देसी जुगाड़ से निकालने की कोशिश की गई, लेकिन प्रयास असफल हो गया।

अब बच्ची के कपड़ों में हुक फंसाकर उसे बाहर खींचने की कोशिश की जा रही है। रेस्क्यू के दूसरे प्रयास में मंगलवार सुबह 8 बजे चेतना को देसी जुगाड़ से बनी रिंग में फंसा लिया गया है। अब उसे ऊपर खींचने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, इसमें बच्ची को चोट लगने की भी आशंका है। इसलिए प्रशासन ने परिवार से परमिशन मांगी थी।

कोटपूतली उपखंड अधिकारी ने बताया कि उम्मीद है बच्ची जल्द निकल जाएगी। चेतना तक बोरवेल में पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। कैमरे में उसका मूवमेंट नजर आ रहा है। उसके रोने की आवाज भी रिकॉर्ड हुई है। बोरवेल में जगह कम होने की वजह से बच्ची को कुछ भी खाने-पीने के लिए नहीं दिया जा सका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देशभर में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी...

328 पावन स्वरूप मामला: अमृतसर पहुंची एसआईटी, जांच अंतिम चरण में

328 लापता पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर...

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में...