Sunday, August 2, 2026
Sunday, August 2, 2026

:जसविंदर भल्ला-आहूजा को श्रद्धांजलि दी गई

Date:

पंजाब विधानसभा का बाढ़ पर स्पेशल सेशन शुरू हो गया है। शुरुआत में पूर्व मंत्री हरपाल टोहड़ा, पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला, पंजाबी संगीत सम्राट चरणजीत आहूजा और बाढ़ में मरे लोगों के अलावा कई हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

आज (26 सितंबर) से शुरू हो रहा यह सेशन 29 सितंबर तक चलेगा। सेशन के दौरान सेशन के दौरान प्रश्नकाल नहीं होगा, लेकिन शून्यकाल जरूर रहेगा, जिसमें विधायक अपने मुद्दे उठा सकते हैं।

इस दौरान बाढ़ के बाद पुनर्वास को लेकर बहस होगी। इस दौरान हंगामे के आसार हैं क्योंकि विपक्ष AAP सरकार को बाढ़ और कानून व्यवस्था पर घेर सकता है।

मानसून में प्रदेश के 23 जिले बाढ़ की चपेट में आए। इससे 2,565 गांव और 3.90 लाख लोग प्रभावित हुए। 57 लोगों की मौत हुई, जबकि 4 लापता हैं।

राज्य सरकार प्रदेश को आपदाग्रस्त घोषित कर चुकी है। केंद्र की तरफ से 1600 करोड़ रुपए की भी मदद दी गई है। केंद्र का तर्क है कि पंजाब सरकार के पास पहले से स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड के 12 हजार करोड़ पड़े हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...