Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहलगाम अटैक के मृतकों को श्रद्धांजलि

Date:

 

पहलगाम/नई दिल्ली—पहलगाम अटैक की रिपोर्टिंग को लेकर भारत ने सोमवार को 17 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स पर बैन लगा दिया है। इनमें क्रिकेटर शोएब अख्तर, डॉन न्यूज, समा टीवी और जिओ न्यूज शामिल हैं। सरकार का कहना है कि ये चैनल्स भारत और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें चला रहे हैं।BBC को भी चेतावनी दी गई है। पहलगाम हमले की रिपोर्टिंग के दौरान BBC आतंकवादियों को उग्रवादी बता रहा था। सरकार ने यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की रिकमंडेशन के बाद की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ के बीच एक अहम मीटिंग हुई। 40 मिनट तक चली इस मीटिंग में राजनाथ ने प्रधानमंत्री को पहलगाम अटैक पर विस्तार से जानकारी दी। उधर, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज बुलाए गए विशेष सत्र में पहलगाम में मारे गए टूरिस्टों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 15 ठिकानों पर रेड की है। सूत्रों ने बताया कि ये रेड उन आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई है, जो PoK से ऑपरेट कर रहे हैं और इनके लिंक पहलगाम अटैक से जुड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related