Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

BSF ने पंजाब बॉर्डर से 2 तस्करों को गिरफ्तार किया:2 पिस्तौल, 2 मैगजीन, और 1 मोटरसाइकिल बरामद

Date:

 

अमृतसर–सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियारों की तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए दो भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

इसके अलावा बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में तरनतारन जिले से एक ड्रोन (डीजेआई एयर 3एस) भी बरामद किया गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ की टीम ने अमृतसर जिले के बच्चीविंड और कक्कड़ गांवों के पास कई जगहों पर घात लगाकर अभियान चलाया।

इस दौरान दो तस्करों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। इन तस्करों ने यह खेप सीमा से बरामद की थी। लेकिन बीएसएफ पहले से ही उनकी संदिग्ध हरकत पर नजर रख रही थी। मौका मिलते ही बीएसएफ ने दोनों तस्करों को धर दबोचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related