Tuesday, October 20, 2026
Tuesday, October 20, 2026

पंजाब में छह आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी समेत तीन जिलों के डीसी को बदल दिया गया है। साक्षी साहनी को अब ग्रेटर मोहाली डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है।

 

विशेष सारंगल को विशेष सचिव सुशासन व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, अतिरिक्त निदेशक सुशासन व सूचना प्रौद्योगिकी तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंजाब ई-गवर्नेंस सोसाइटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह गमाडा के मुख्य प्रशासक के पद पर तैनात थे।

 

दलविंदरजीत सिंह को अमृतसर का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे गुरदासपुर के डीसी के रूप में कार्यरत थे। आदित्य उप्पल को गुरदासपुर का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। पहले वे पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर के पद पर थे।पलवी को डिप्टी कमिश्नर पठानकोट तथा अतिरिक्त प्रभार नगर निगम पठानकोट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरप्रीत सिंह को अतिरिक्त सचिव, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related