Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

दिल्ली में छठ पूजा, यमुना किनारे 17 मॉडल घाट बनेंगे:सफाई अभियान शुरू

Date:

 

नई दिल्ली–दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि राजधानी में इस बार छठ महापर्व को दिवाली जैसी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसलिए यमुना नदी के किनारे 17 मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालु साफ-सुरक्षित वातावरण में पूजा कर सकें। पूरे शहर में करीब 1500 घाटों पर छठ पूजा होगी।

 

सीएम गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार का फोकस सफाई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर है। इसके लिए सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें सांसद, विधायक और पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों के घाटों पर जाकर सफाई अभियान चलाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि यमुना किनारे छठ पूजा करने पर दर्ज सभी पुराने केस वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2021 में पिछली सरकार ने कई श्रद्धालुओं के खिलाफ धारा 188 (सार्वजनिक आदेश उल्लंघन) के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

 

सीएम ने कहा कि इस साल दिल्ली के हर जिले में एक-एक मॉडल छठ घाट बनाया जाएगा। यहां मैथिली और भोजपुरी भाषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस साल छठ पर्व 25 से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related