Wednesday, July 15, 2026
Wednesday, July 15, 2026

कैलिफोर्निया में दर्दनाक हादसा: नशे में धुत 21 वर्षीय भारतीय युवक ने 3 को रौंदा

Date:

 

इंटरनेशनल — अमेरिका के कैलिफोर्निया में हाल ही में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली है जिसके बाद हड़कंप मच गया है। इस हादसे का मुख्य आरोपी जशनप्रीत सिंह नामक एक 21 वर्षीय भारतीय युवक माना जा रहा है। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब यह खुलासा हुआ कि जशनप्रीत सिंह साल 2022 में गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हुआ था। इस गंभीर और संवेदनशील हादसे पर अब व्हाइट हाउस ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इमिग्रेशन पॉलिसी और लाइसेंसिंग प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े किए हैं।

अवैध तरीके से आया था अमेरिका, फिर भी मिला लाइसेंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी जशनप्रीत सिंह को साल 2022 में कैलिफ़ोर्निया के एल सेंट्रो सेक्टर में अमेरिकी बॉर्डर के पास पकड़ा गया था। हालांकि बाद में इमिग्रेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान उन्हें अमेरिका में रहने के लिए छोड़ दिया गया था। अब उन पर नशे की हालत में लापरवाही से गाड़ी चलाने और तीन लोगों की मौत का आरोप लगा है। टक्कर इतनी तेज़ थी कि सड़क पर खड़े कई वाहनों में आग भी लग गई थी। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिस व्यक्ति को पहले ही गैरकानूनी तरीके से पकड़ा गया था उसे कैलिफोर्निया ने व्यावसायिक वाहन चलाने का लाइसेंस किस आधार पर जारी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related