Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

लुधियाना में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन:नाबालिग छात्रों के वाहन पकड़े, 21 स्टूडेंट्स के किए चालान, 2 व्हीकल सीज

Date:

लुधियाना में आज ट्रैफिक पुलिस ने स्कूलों के बाहर नाकाबंदी की। वहीं शहर में पूरे दिन अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी की गई। अंडरएज वाहन चलाने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है।आज देर शाम तक कुल 21 छात्रों के पुलिस ने अंडरएज होने के कारण चालान किए है। 2 वाहन सीज किए है। पुलिस ने आज 6 मुख्य जगहों पर नाकाबंदी की। जिनमें माडल टाउन, हैबोवाल, हंबड़ा रोड,दुगरी घंटा घर, किदवई नगर में पुलिस बल तैनात रहे।

बता दें नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस 21 अगस्त से अब अभियान शुरू कर चुकी है। अंडरएज बच्चों के चालान काट कर मौके पर उनके परिजनों को बुलाया जाएगा। पहले चरण में में चालान तक इसी सीमित रखा जाएगा, लेकिन बाद परिजनों के खिलाफ भी पुलिस मामला दर्ज कर जेल भेजेगी। एडीजीपी ट्रैफिक एएस राय ने जुलाई में निर्देश दिए थे कि 1 अगस्त से नाबालिग स्कूली छात्रों पर एक्शन लिया जाएगा।

उनका 25 हजार का चालान होगा और उनके परिजनों को जेल जाना होगा। लेकिन फिर जागरूकता के तहत इस अभियान को 21 अगस्त से शुरू करने को कहा गया था।

हैबोवाल इलाके में ट्रैफिक पुलिस की नाकाबंदी पर तैनात ट्रैफिक जोन इंचार्ज रूपिंदर सिंह मान ने कहा कि कुछ छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ा है। जिनके पास इलेक्ट्रानिक व्हीकल है। छात्रों से कहा गया है कि लाइसेंस होने पर ही वाहन चलाए। आने वाले दिनों में लगातार एक्शन जारी रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related