Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

राजस्थान में बरातियो का ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरा, हादसे में 13 बारातियों की मौत, 40 घायल

Date:

राजस्थान में भीषण हादसा हुआ। यहां ट्रैक्टर – ट्रॉली पलटने से 13 बारातियों की मौत हो गई। इसमें 3 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं। 40 अन्य बाराती घायल हुए हैं। लाशों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी मंगवानी पड़ी। बरात  झालावाड़ से बारात मध्य प्रदेश के राजगढ़ जा रही थी। इसी दौरान राजगढ़ जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर पीपलोदी के पास भीषण हादसा हुआ। दुर्घटना का कारण ड्राइवर का नशे में होना बताया जा रहा है।  इधर, दूल्हे के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।झालावाड़ एडिशनल एसपीने बताया- झालावाड़ जिले के जावर इलाके के मोतीपुरा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में तातूड़िया परिवार की बारात राजगढ़ (मध्य प्रदेश) स्थित कालीपेट इलाके के कमालपुर (देहरीनाथ पंचायत) जा रही थी। राजगढ़ (MP) के ​​​​​​खामखेड़ा से कुछ दूरी पर पिपलौदी मोड़ पर ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरा और पलट गया और हादसा हो गया। । राजगढ़ के SP ने बताया कि झालावाड़ पुलिस से संपर्क किया गया है। घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related