Saturday, August 29, 2026
Saturday, August 29, 2026

गुरुद्वारा साहिब में स्नान के समय पानी में डूबे तीन युवक, तीन घरों के बुझे चिराग

Date:

पौंटा साहिब से एक मनहूस खबर आई है जहां गुरुद्वारा साहिब के पास यमुना में नहाने आए 3 युवक पानी में डूब गए। मृतकों की पहचान धीरेंद्र सिंह सेनी उर्फ ​​प्रिंस निवासी डेराबस्सी, राघव मिश्रान निवासी डेराबस्सी और अभिषेक आजाद निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्त गुरुद्वारा पौंटा साहिब में माथा टेकने के बाद गुरुद्वारे के दरिया घाट की सीढ़ियों से उतरे और हादसे का शिकार हो गए। इसी बीच एक दोस्त को देख दोनों दोस्त भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़े। दोनों ने अपने दोस्त की तो क्या जान बचानी थी उलटा खुद ही होनी का शिकार हो गए और अपनी जान गँवा दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए। इसके बाद शवों को पूंटा साहिब अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। साथ ही मौके से युवक के कपड़े और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related