Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

अंतर्कलह और गुटबाजी से तंग आकर कांग्रेस छोड़ ‘आप’ में लौटे पार्षद सनी मास्टर

Date:

 

 

लुधियाना, 7 जून

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। कुछ दिन पहले आप छोड़कर कांग्रेस में गए वार्ड नंबर- 58 से पार्षद सतनाम सिंह सनी मास्टर शनिवार को कांग्रेस छोड़कर दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी के भांजे परमवीर सिंह रौनी ने भी पार्टी में घर-वापसी की।

आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री तरुण प्रीत सिंह सोंध ने पार्टी नेता डॉ सनी आहलूवालिया और विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर की मौजूदगी में सनी मास्टर और रौनी की
औपचारिक तौर पर पार्टी में दोबारा शामिल कराकर उनकी घर-वापसी कराई।

पार्टी में वापस आने के बाद सनी मास्टर ने कहा, “कांग्रेस में मेरा मन नहीं लग रहा था। वहां सिर्फ अंतर्कलह और गुटबाजी है। आम लोगों की कोई पूछ नहीं है। वहां जाने के बाद मुझे अपनी ग़लती का एहसास हुआ, फिर मैंने आज वापस आने का फैसला किया। मुझे दोबारा पार्टी में शामिल करने के लिए मैं अपने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पूरे पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं।”

कैबिनेट मंत्री तरुण प्रीत सिंह सोंध ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में आमलोगों के लिए जगह नहीं है। आम आदमी पार्टी ही आमलोगों की असली पार्टी है। यह पार्टी आम घरों के लोगों को विधायक और मंत्री बनने का मौका देती है। ऐसा रिवायती पार्टियों में कभी संभव नहीं है।

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार ने पंजाब के आमलोगों और गरीबों के लिए ऐतिहासिक काम किया है। मान सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा का लाभ ज्यादातर गरीबों को ही मिल रहा है। वहीं कांग्रेस नेताओं को आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है। वे कुर्सी के लिए रोज आपस में लड़ते रहते हैं। गरीबों का भला सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...