Saturday, July 18, 2026
Saturday, July 18, 2026

पलवल में लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर घटनास्थल पर कराई परेड

Date:

 

पलवल: पलवल सीआईए टीम ने एक अनोखा तरीका अपनाते हुए महीनों से फरार चल रहे लूट के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका सिर मुंडवाया और उन्हें अपराध स्थल पर परेड कराई। ये आरोपी सीएससी सेंटर संचालक से हथियार के बल पर 2.40 लाख रुपये लूटने के मामले में वांछित थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीआईए प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया के अनुसार, 27 जुलाई को राजीव नगर निवासी लेखराज ने शिकायत दी थी कि जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी पलवल-अलीगढ़ रोड पर 3 अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। एक ने बंदूक तान दी, जबकि दूसरे ने डंडे से हमला कर बैग छीन लिया, जिसमें नकदी, चाबियां और दस्तावेज थे। इस वारदात के बाद मामला कैंप थाना में दर्ज हुआ और जांच सीआईए टीम को सौंपी गई।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 30 अक्टूबर को भगतजी कॉलोनी निवासी गौरव, मथुरा के जाव गांव निवासी कृष्णा, और नई बस्ती सल्लागढ़ निवासी जतिन को दबोच लिया। पुलिस अब लूटी गई रकम और हथियारों की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है। सीआईए टीम की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त संदेश मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...