Saturday, July 18, 2026
Saturday, July 18, 2026

हिमाचल में ‘चिट्टे’ के खात्मे काे सरकार ने छेड़ी निर्णायक जंग, बनाया 3 महीने का ये मास्टर प्लान

Date:

 

 

शिमला : राज्य सरकार ने प्रदेश काे नशा मुक्त बनाने के लिए अब ठोस कदम उठाने आरंभ कर दिए हैं। चिट्टे की गर्त में डूब रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए राज्य सरकार ने अब इसके खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 15 नवम्बर से जंग शुरू की जाएगी और चिट्टे के समूल नाश को लेकर आगामी 3 माह तक व्यापक और बहुस्तरीय अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ 15 नवम्बर को शिमला के रिज मैदान से चौड़ा मैदान तक एंटी चिट्टा रैली से किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री करेंगे रैली का शुभारंभ

मुख्यमंत्री इस रैली का शुभारंभ करेंगे, जिसमें प्रदेश से विधायक, गण्यमान्य लोग, छात्र और समाज के सभी वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। 3 माह के इस अभियान के दौरान चिट्टे के खिलाफ बहुस्तरीय कार्रवाई की जाएगी। राज्य स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक की जाने वाली यह कार्रवाई अब तक चिट्टे के खिलाफ सबसे बड़ा प्रहार होगा। प्रदेश से चिट्टा के समूल नाश के लिए पुलिस विभाग में एक विशेष सैल गठित किया जाएगा। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री स्वयं इस अभियान की निगरानी करेंगे।

 

काॅलेजों में तैयार होंगे एंटी चिट्टा वालंटियर : सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार 15 नवम्बर से चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई आरंभ कर रही है और इसे समूल नष्ट किया जाएगा। चिट्टे के खिलाफ आगामी 3 माह तक व्यापक और बहुस्तरीय अभियान आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश में चिट्टे से सबसे अधिक प्रभावित पंचायतें चिन्हित कर ली गई हैं। इन पंचायतों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। काॅलेजों में एंटी चिट्टा वालंटियर तैयार किए जाएंगे। पुलिस विभाग द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए वृहद रूपरेखा तैयार की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...