Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

पिकअप-कार की टक्कर में तीन की मौत

Date:

भीनमाल (जालोर)–पिकअप-कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। कार खुद (ज्वेलरी कारोबारी) ड्राइव कर रहे थे। हादसा जालोर के भीनमाल शहर से 8 किमी पहले भीनमाल-रानीवाड़ा मार्ग के आलड़ी चौराहे पर हुआ।भीनमाल के थानाधिकारी रामेश्वर लाल भाटी ने बताया- मरने वालों में पोषाणा, सायला तहसील (जालोर) के रहने वाले भंवरलाल (52) पुत्र कुंदनमल जैन, उनकी पत्नी सूमा देवी (50) और पिकअप ड्राइवर संजू खां (35) शामिल हैं। भंवरलाल के साले भरतमल ने बताया कि उनका मुंबई में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का बिजनेस है।थानाधिकारी भाटी ने बताया- भंवरलाल और उनकी पत्नी सूमा देवी दोनों अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते थे। हर साल नवरात्रि में पति-पत्नी अपने गांव पोषाणा (जालोर) आते थे। 3 अक्टूबर को पति-पत्नी गांव आए थे। सुबह गांव से वे रानीवाड़ा (सांचौर) के पास स्थित सुंधा माता दर्शन करने गए थे।

शनिवार सुबह 11 बजे लौटते समय आलड़ी चौराहे (भीनमाल) पर सामने से आ रही पिकअप से कार टकरा गई। दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। पिकअप के पीछे थ्रेसर मशीन बंधी हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने कार से पति-पत्नी और पिकअप से उसके ड्राइवर को बाहर निकाला। तीनों को भीनमाल सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...