Wednesday, September 16, 2026
Wednesday, September 16, 2026

इन तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कं

Date:

नेशनल: तमिलनाडु में इरोड, सलेम और तिरुचिरापल्ली जिलों के तीन निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। पता चलने के बाद अभिभावकों में हड़कंप मच गया और वह बच्चों को लेने के लिए संबंधित शैक्षणिक संस्थानों की ओर दौड़ पड़े। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल स्कूल को खाली

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इरोड के सेनापतिपलायम, सलेम के चेट्टीचवाडी और तिरुचिरापल्ली के कल्लिकुडी स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल को आज सुबह एक ईमेल मिला, जिसमें धमकी दी गई थी कि संस्थानों में बम विस्फोट हो सकते हैं। इसके बाद स्कूलों को खाली करा लिया गया और छात्रों को उनके घर भेज दिया गया। बम की धमकी के कारण स्कूलों में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब चिंतित अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए संबंधित शैक्षणिक संस्थानों की ओर दौड़ पड़े।

उन्होंने बताया कि तमिलनाडु बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) कर्मियों और खोजी कुत्तों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्कूलों में पहुंचे और गहन तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बम की धमकी वाले मेल की जांच शुरू कर दी गयी है। साइबर क्राइम विंग पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और इंटरनेट प्रोटोकॉल पते को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, जहां से स्कूलों को मेल भेजा गया है। इस बीच बम की धमकी के मद्देनजर स्कूलों ने गुरुवार को एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...