Thursday, November 5, 2026
Thursday, November 5, 2026

लुधियाना में बिजली का करंट लगने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Date:

लुधियाना–: स्थानीय टिब्बा इलाके की प्रेम विहार कॉलोनी में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है, जिसमें परिवार द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनके बच्चे की मौत घर के आगे से गुजर रही बिजली की तारों से जोरदार करंट लगने के कारण हुई है।

मृतक के पिता राम बाबू ने दावा किया है कि इनका परिवार झांसी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और हाल फिलहाल में परिवार टिब्बा रोड स्थित प्रेम विहार कॉलोनी में रह रहा हैं। उन्होंने दावा किया है कि घर की बालकोनी में खेलते समय उनके च्चे का हाथ अचानक बालकोनी के आगे से गुजर रही बिजली की तारों को लग गया, जिसमें करंट के लगे जोरदार झटके से  उनका बच्चा दूर जा गिरा और परिवार द्वारा घायल बच्चे को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा बच्चे को मृतक घोषित कर दिया गया।

मृतक बच्चे के पारिवारिक सदस्यों द्वारा पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया गया है कि इलाके में जगह-जगह बिजली के नंगे जोड़ और टूटी तारे होने के कारण फैले करंट के कारण ही उनके बच्चे की दर्दनाक मौत हुई है परिवार द्वारा मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आप

कांग्रेस भवन के अंदर दलित नेता पर हमला; राहुल...