Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

एक्टर विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी:उनकी रैली में भगदड़ से 41 मौतें; CBI जांच की मांग,

Date:

तमिल सिनेमा के एक्टर विजय के नीलांकरई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चेन्नई पुलिस को रविवार रात कॉल में बताया गया कि घर में बम रखा है। पुलिस ने तुरंत एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ाई और बम स्क्वॉड ने तलाशी ली। हालांकि, अब तक विस्फोटक मिलने की खबर नहीं है।

उधर, विजय की चुनावी रैली में हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या 41 पहुंच गई है। रविवार को 65 साल की घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुल 41 मृतकों में 18 महिलाएं, 13 पुरुष और 10 बच्चे शामिल हैं। 95 लोग घायल हैं, जिनमें से 51 ICU में भर्ती हैं।

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय ने शनिवार को चुनावी रैली की थी। इसमें 10 हजार लोगों की परमिशन थी, लेकिन 30 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ आ गई। इससे भगदड़ मच गई। विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने साजिश का आरोप लगाते हुए रविवार को मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related