Sunday, August 30, 2026
Sunday, August 30, 2026

लुधियाना में जज के घर चोरी:पीछे का गेट तोड़कर घुसे चोर

Date:

 

लुधियाना–पंजाब के लुधियाना में चोरी की वारदातें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। चोरों ने पुलिस कमिश्नर के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक जज के बंगले को निशाना बनाया। जिस जगह पर यह चोरी हुई, वहां कई प्रशासनिक अधिकारियों और जजों के घर हैं। पॉश इलाकों में चोरी होने से लोग भी काफी डरे हुए हैं।

बदमाशों ने बंगले से कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने बंगले के पिछले गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। एसएसए नगर निवासी कुमार सौरव ने थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को वह किसी काम से बंगला नंबर 169 के मेन गेट के अंदर गए थे। उन्होंने देखा कि बंगले का पिछला गेट खुला हुआ था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़ दिया था।बदमाश घर से एलसीडी 43 इंच, 12 लेडीज ब्रांडेड घड़ियां, एक आईफोन 6एस, एक आईफोन आई-7, एक मोबाइल ब्रांड ओप्पो, दो सिलेंडर, दो जोड़ी चांदी के बिछुए, एक जोड़ी चांदी की पायल और घर में इस्तेमाल होने वाले बर्तन चोरी कर ले गए। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related