Wednesday, July 15, 2026
Wednesday, July 15, 2026

लुधियाना में युवक ने बीमारी से तंग आकर ब्लेड से गला काटा , फूड पाइप में इंफेक्शन से हैं परेशान

Date:

 

लुधियाना-पंजाब के लुधियाना में एक युवक ने शराब के नशे में ब्लेड से अपना गला रेत लिया। उसकी दर्द भरी चीखें सुनकर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक फूड पाइप की बीमारी से पीड़ित है। जानकारी के अनुसार शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके में देर रात बीमारी से तंग आकर एक युवक ने धारदार ब्लेड से अपना गला रेत लिया।

खून बहने और दर्द के कारण वह जोर-जोर से चीखने लगा। शोर सुनकर परिजन इकट्ठा हो गए। लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का नाम लवली (30) है।लवली के भाई सोनू ने बताया कि लवली ऑटो चलाता था। पिछले कुछ दिनों से फ़ूड पाईप में इन्फेक्शन होने के चलते कुछ भी खा नही पा रहा। जिसके चलते वह परेशान रहने लगा। गुरुवार की शाम लवली ने शराब के नशे में धुत्त होकर तेजधार ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। लहूलुहान हालत में चिल्लाने लगा। शोर की आवाज़ सुन उसे तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल अभी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर जांच कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related