Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

अग्निवीर योजना में नामांकित युवक निकला चोर, छुट्टियों के दौरान देता था वारदातों को अंजाम

Date:

 

राज्य में चोरी और लूटपाट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इस बीच पंजाब पुलिस पूरी तरह से सतर्क नजर आ रही है। ताजा मामला मोहाली का है, जहां अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुआ एक युवक चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा और आखिरकार पकड़ा गया। दरअसल, पंजाब पुलिस ने तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो लूट और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अग्निवीर इश्मीत सिंह, उसके भाई प्रभप्रीत और दोस्त बलकार सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों फाजिल्का के रहने वाले हैं। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से डिजायर टैक्सी, एक्टिवा स्कूटी, बुलेट मोटरसाइकिल, देसी पिस्टल और फोन भी बरामद किए हैं।

इस मामले की जानकारी मोहाली एसएसपी संदीप गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी इश्मीत सिंह 2022 में अग्निवीर योजना के तहत सेना में शामिल हुआ था। वह पश्चिम बंगाल में तैनात था। 2 महीने पहले इश्मीत ने एक महीने की छुट्टी लेकर उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध हथियार खरीदे। इसके बाद उसने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर इन हथियारों से कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने मोहाली जिले के बिलोंगी इलाके में एक कमरा किराए पर लिया। वे फाजिल्का से बस या ट्रेन से शाम को मोहाली पहुंचते और अपने कमरे में रुकते। देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वे उसी गाड़ी में वापस फाजिल्का चले जाते थे। इस बीच उक्त आरोपियों ने मोहाली में 3 वारदातों को अंजाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...