Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

हरियाणा के 3 हजार सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर:अस्पतालों में ओपीडी-इमरजेंसी ठप, पोस्टमॉर्टम-डिलीवरी बंद

Date:

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में आज एमरजेंसी सेवाएं ठप हैं। प्रदेश के 3 हजार सरकारी डॉक्टर सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ओपीडी में भी मरीजों को नहीं देखा जा रहा। पोस्टमॉर्टम भी बंद हैं।इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की सुविधा भी बंद है। जिस वजह से मरीजों को अस्पतालों में आकर भटकना पड़ रहा है।

सरकार ने हालात बिगड़ते देख मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों को मरीजों के इलाज के लिए बुलाया है।वहीं CM के मुख्य प्रधान सचिव 12 बजे हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMS) के साथ चंडीगढ़ में मीटिंग करेंगे।

एसोसिएशन के अनुसार सर्विस में रहते PG (पोस्ट ग्रेजुएट) करने के लिए अब 1-1 करोड़ रुपए के 2 बांड भरने पड़ते हैं। जबकि, पहले यह राशि 50 लाख रुपए थी। उनकी मांग है कि पहले की तरह यह राशि 50 लाख रुपए की जाए। इसके अलावा सीधी भर्ती न कर पदोन्नति के माध्यम से सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) बनाए जाएं।

डॉक्टरों की एक और मांग है कि वर्तमान में 5, 10, 15 साल में अश्योर करियर प्रोग्रेशन (ACP) दिया जाता है। वह चाहते हैं कि इसे 4, 9, 13 साल की सेवा पर ACP दिया जाए। वहीं, डॉक्टरों के लिए एक विशेषज्ञ कैडर के गठन की मांग भी एसोसिएशन कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...