Tuesday, November 24, 2026
Tuesday, November 24, 2026

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था युवक, पति ने रंगे हाथों पकड़ा नौजवान

Date:

 

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की देर रात हत्या कर दी गई। मामला बठिंडा के गांव लूलाबाई का बताया जा रहा है। मृत युवक की पहचान लुलाबाई गांव निवासी विक्की कुमार के रूप में की गयी है।

जानकारी के मुताबिक, युवक का अपने ही गांव की एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था। शनिवार की रात जब विक्की कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो शादीशुदा पति ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने महिला के पति समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी फरार आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related