Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

जलंधर में जोमैटो वाला भी नहीं छोड़ा लुटेरों ने, मोबाइल छीनकर हुए फरार

Date:

 

जलंधर में बुधवार रात करीब 11 बजे थाना नंबर-3 के अंतर्गत किशनपुरा रोड पर दोमोरिया पुल के पास एक्टिवा सवार लुटेरे ने जोमैटो के एक डिलीवरी बॉय को निशाना बनाया और उससे मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। इसके बाद घटना की सूचना संबंधित थाना नंबर-3 को दी गई। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी साहिल नाहर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित वरुण ने बताया कि वह जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। वह ऑर्डर लेने के लिए किशनपुरा रोड पर आया था। जब उसने ऑर्डर चेक करने के लिए अपना फोन निकाला तो एक्टिवा सवार एक युवक आया और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। उसने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग जुटे, लुटेरा भाग चुका था।

दूसरी तरफ पुलिस ने कहा कि पीड़ित ने बताया कि उसका फोन नया नहीं था, बलकि पुराना था, इसलिए वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता था। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...