Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

पुलिस हाथ लगी बड़ी कामयाबी, कत्ल के मामले में पांच आरोपियों किया गिरफ्तार

Date:

 

करीब एक माह पहले जालंधर के भोगपुर के पास गोली मारकर की गई जसपाल सिंह उर्फ ​​शालू की हत्या मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से अब तक कुल पांच अवैध हथियार बरामद किए जा चुके हैं।

अब पुलिस आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जालंधर ग्रामीण पुलिस ने भोगपुर के जसपाल मर्डर केस को सुलझा लिया है। मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच हथियार भी बरामद किये गये हैं। मुख्य सप्लायर को भी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सारे हथियार बिहार से लाए थे।

दरअसल जसपाल की चार लोगों ने हत्या कर दी थी। जसपाल मूल रूप से भोगपुर का रहने वाला था। उक्त युवक की भोगपुर के मोगा रेलवे फाटक के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि पहले जसपाल को बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया गया और फिर उसके सिर में गोली मार दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में कुल 6 लोगों को नामजद किया है। इनमें गांव विंपलके निवासी गुरजीत सिंह, गहलड़ा निवासी रवि और गुरप्रीत सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मृतक के बड़े भाई का आरोप है कि दो दिन पहले उसने उसके साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related