Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

प्रेमी की मौसी के लड़के से की प्रेमिका ने शादी, प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

Date:

 

लुधियाना में एक ऑटो ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसने अपनी मौसी के लड़के और उसके बहू से परेशान होकर खोफ़नाक घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान विनीत के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक ने उस वक्त आत्महत्या की, जब पूरा परिवार उसकी दादी की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट से घर लौट रहा था और परिजनों ने विनीत का शव लटका देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक विनीत के चाचा राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विनीत ऑटो चलाने का काम करता है। वह ढंडारी इलाके का रहने वाला है। उसका रिश्तेदारी में एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। दोनों का प्रेम प्रसंग काफी समय तक चलता रहा। इसी बीच उसी लड़की की बातचीत विनीत की मौसी के बेटे विजय कुमार हैरी से भी होने लगी और करीब दो महीने पहले उस लड़की की शादी हैरी से हो गई। शादी के बाद हैरी अक्सर विनीत को तंग करने लगा। मृतक के चाचा राज कुमार के मुताबिक, हैरी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर विनीत को अपमानित करने की कोशिश करता था। जिसके चलते कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हो गया और मामला थाने तक भी पहुंचा था। इसके बाद भी हैरी नहीं रुका और विनीत को फिर से परेशान करने लगा। इसीलिए उसने आत्महत्या का रास्ता अपनाया। अब परिवार वालों की मांग है कि जब तक हैरी गिरफ्तार नहीं हो जाता, तब तक विनीत का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related