Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

फसल की बर्बादी का मंजर बर्दाश्त नहीं कर पाया किसान, दिल का दौरा पड़ने से मौत

Date:

 

बटाला – बाढ़ के कारण कई घर और किसानों की फसले बर्बाद हो गई हैं। हर तरह तबाही की मंजर देखने को मिल रहा है। गत दिन वीरवार को बलघान गांव में एक किसान बाढ़ के पानी से अपनी फसल बर्बाद होते देख सदमे में आ गया और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बलघान गांव भी कुछ दिन पहले आई बाढ़ से प्रभावित था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी खेतों से पानी नहीं निकला।

मृतक संदीप सिंह (35) ने ठेके पर ली गई ढाई एकड़ जमीन और अपनी एक एकड़ जमीन पर धान बोया था। उसने यह जमीन 50,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से ठेके पर ली थी, लेकिन बाढ़ के पानी से फसल बर्बाद होने का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सका और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी जिंदर कौर ने बताया कि उसके पति खेतों का हालचाल जानने गए थे। खेतों में पानी भरा देखकर उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। उनके पति खेती के अलावा दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके ससुर बहुत बूढ़े हैं, जिसके कारण घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related