Tuesday, July 7, 2026
Tuesday, July 7, 2026

150 फीट नीचे खाई में गिरी बस, 21 मरे, 69 हुए घायल, जम्मू के अखनूर की घटना

Date:

 

जम्मू के राजौरी रोड पर अखनूर में एक बस खाई में गिरने से भीषण हादसा हो गया। हादसे के दौरान अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 69 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इसके साथ ही मौतों की संख्या भी बढ़ने की आशंका है। क्योंकि घायलों में कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक हादसा जिले के चौकी चौरा इलाके के टांगली मोड़ पर हुआ। जहां बस करीब 150 फीट नीचे खाई में गिर गई। यह बस तीर्थयात्रियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र इलाके से जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के शिव खोरी इलाके में ले जा रही थी। जाहिर है बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे और ओवरलोडिंग के कारण बस असंतुलित हो गई और हादसे का कारण बनी। उधर, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर राजिंदर सिंह तारा का कहना है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क बिल्कुल सामान्य है, हो सकता है कि ड्राइवर को नींद आ गई हो और बस मुड़ने की बजाय सीधी चली गई और नीचे गिर गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, पंजाब सरकार के निर्देश पर एडीए की बड़ी कार्रवाई

पंजाब सरकार के निर्देशों पर अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए)...

जालंधर में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, फायरिंग के आरोपी की टांग में लगी गोली

जालंधर के गढ़ा रोड पर हुई फायरिंग के मामले...