Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

हीट वेव से चंडीगड़ को हलकी राहत, छा सकते हैं बादल

Date:

चंडीगढ़ के लोगों को हीटवेव से थोड़ी राहत मिली है। यहां तापमान में पिछले दिनों के बजाय हल्की गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटे के तापमान में करीब 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आज शहर में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वही कल 1 जून को बारिश भी हो सकती है। इसके कारण आगे के तापमान में हल्की गिरावट देखी जाएगी। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन अभी भी मौसम विभाग ने 2 जून तक के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

बिजली की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। वीरवार को बिजली की मांग 431 मेगावाट तक पहुंच गई थी। मंगलवार को 424 मेगावाट बिजली की मांग रही थी। इस वर्ष 22 मई को अब तक की अधिकतम मांग 425 मेगावाट तक पहुंची थी। 2019 में सर्वाधिक 431 मेगावाट बिजली की खपत दर्ज की गई थी। अगर बारिश नहीं होती है, तो बिजली की खपत और ज्यादा बढ़ सकती है। जिस कारण विभाग को और भी मुश्किलें आ सकती हैं। पहले ही बढ़ी हुई मांग के कारण ट्रांसफार्मर में फाल्ट के कैसे बढ़ते जा रहे हैं।

दिन के तापमान में जहां एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। वहीं रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। शहर का न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जो की पिछले 24 घंटे में करीब 3.6 डिग्री सेल्सियस बड़ा है। यह न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार कल 1 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी प्रकार 2 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...