Sunday, August 2, 2026
Sunday, August 2, 2026

थरूर बोले- PM के नए लहजे का स्वागत:ट्रम्प के रिश्ते रीसेट करने की बात पर मोदी बोले थे- आपकी भावनाओं का सम्मान

Date:

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत-अमेरिका में टैरिफ को लेकर बढ़ते विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब की सराहना की। थरूर ने रविवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में न्यूज एजेंसी ANI से कहा- मैं इस नए लहजे का एहतियात के साथ स्वागत करता हूं।

थरूर ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बुनियादी संबंधों के महत्व पर जोर दिया, जो एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है। दोनों ने जो मैसेज दिया, हमारे लिए वह बहुत जरूरी है। मैं इस नए लहजे का स्वागत करता हूं।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा- मुझे नहीं लगता कि हम 50% टैरिफ या राष्ट्रपति और उनके स्टाफ ने जो अपमान किया है, उसे पूरी तरह से भूल सकते हैं। ट्रम्प का स्वभाव काफी चंचल है, और उन्होंने जो कुछ कहा है, उससे हमारे देश को चोट पहुंचा है। देश का अपमान हुआ है।

दरअसल, ट्रम्प ने 5 सितंबर को कहा था कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। कुछ घंटे बाद उन्होंने PM मोदी को एक महान प्रधानमंत्री और अपना दोस्त बताया था। इस पर PM मोदी ने कहा कि वह ट्रम्प की भावनाओं की सराहना करते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...