Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

थरूर बोले- कोलंबिया ने पाकिस्तान पर अपना बयान वापस लिया:

Date:

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को बताया कि कोलंबिया सरकार ने पाकिस्तान के समर्थन में अपना बयान वापस ले लिया है। कोलंबियाई सरकार आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का समर्थन करते हुए नया बयान जारी करेगी।

कोलंबियाई सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय हमलों से पाकिस्तानियों की मौत पर दुख जताया था। थरूर ने गुरुवार को कोलंबिया में इसकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि भारत कोलंबिया की प्रतिक्रिया से निराश है। भारत ने सेल्फ-डिफेंस में हमला किया था। हमला करने और बचाव करने में फर्क होता है।

केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखने के लिए 7 ऑल पार्टी डेलिगेशन को अलग-अलग देशों में भेजा है। थरूर एक डेलिगेशन को लीड कर रहे हैं। यह डेलिगेशन पनामा और गुयाना का दौरा करने के बाद गुरुवार को कोलंबिया पहुंचा था। डेलिगेशन शनिवार को ब्राजील और अमेरिका के लिए रवाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related