Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

MLA Raman Arora के बाद नगर निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत को कोर्ट ने भेजा रिमांड पर

Date:

 

जालंधरः भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए विधायक रमन अरोड़ा के बाद रिश्वत लेने के मामले में नगर निगम की महिला इंस्पैक्टर को देर शाम अमृतसर से गिरफ्तार किया था। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां विजिलेंस ने कोर्ट से पूछताछ के लिए इंस्पेक्टर को 5 दिन के लिए रिमांड की मांग रखी थी, जिसके बाद कोर्ट द्वारा इंस्पेक्टर को 2 दिन के लिए रिमांड पर भेजा गया है।

बता दें कि उक्त महिला इंस्पैक्टर को शहर की एक नामी बेकरी मालिक से 3 लाख रुपए विधायक रमन अरोड़ा के कहने पर लेने का आरोप है। बता दें कि किश्नपूरा के पास स्थित एक बेकरी मालिक को विधायक रमन अरोड़ा द्वार ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ठ के मार्फत नोटिस भेजा गया था। जहां उक्त नोटिस के मार्फत विधायक रमन अरोड़ा द्वारा उन्हें काफी परेशान किया गया था। इसके बाद हारकर विधायक रमन अरोड़ा द्वारा 3 लख में सैटलमैंट की गई थी और बाद में बेकरी मालिक द्वारा विधायक के कहने पर ही 3 लाख रुपए महिला इस्पैक्टर को दिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related