Tuesday, September 1, 2026
Tuesday, September 1, 2026

गुरुद्वारा साहिब में शॉर्ट सर्किट से लगी भयानक आग

Date:

 

भूँगा/ गढ़दीवाला : होशियारपुर में गुरुद्वारा साहिब के कमरे में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की खबर मिली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच मखन सिंह ने बताया कि आज दोपहर के समय गांव के एक लड़के ने गुरुद्वारे साहिब के कमरे से धुआं निकलता देखा, जिसकी जानकारी मैनेजर कुलविंदर सिंह को दी। उन्होंने तुरंत गुरुद्वारे साहिब जाकर देखा कि कमरे से धुआं बाहर आ रहा है और उन्होंने आग्नि विभाग को जानकारी दी। घटना गांव अभ्भोवाल की बताई जा रही है।

गुरुद्वारा साहिब के अंदर आग लगने की सूचना मिलते ही सभी लोग वहाँ पहुँच गए और आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। गुरुद्वारा के काफी सारे सामान को नुक्सान पहुंचा है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड होशियारपुर को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर लोमेश शर्मा, एस.एच.ओ हरियाणा, ए.एस.आई जगदीश कुमार, इंचार्ज पुलिस चौकी भूँगा, और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुँचे और घटना की छानबीन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत सिंह मान

- विरोधी पार्टियां चाहे जो मर्जी कर लें,...