Monday, July 13, 2026
Monday, July 13, 2026

MP-हरियाणा के 24 शहरों में 10 डिग्री से नीचे तापमान

Date:

पहाड़ी राज्यों में तापमान लगातार शून्य से नीचे जा रहा है। वहां से आ रही सर्द हवाओं से मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है। हरियाणा के 17 शहरों में बुधवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। नारनौल में सबसे कम 5.5 डिग्री तापमान रहा।

मध्य प्रदेश के नौगांव, मुरैना, रीवा, दतिया, चित्रकूट, खजुराहो और सीधी में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। रीवा और रायसेन में पिछले दिनों भीषण सर्दी से दो लोगों की मौत हो गई। भोपाल सहित प्रदेश के कई इलाकों में दो दिन से घनी धुंध और बादल छाए हैं।

राजस्थान के उदयपुर, भीलवाड़ा और अजमेर सहित 7 जिलों में गुरुवार को बारिश के आसार हैं। राज्य के 11 शहरों में बुधवार को 10 डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया। फतेहपुर में सबसे कम, 2.9 डिग्री तापमान रहा।

बिहार में कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। बुधवार को 8 जिलों में तापमान 9 से 15 डिग्री के बीच रहा। बक्सर में पारा सबसे कम, 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को कोहरे के कारण 14 फ्लाइट्स लेट हो गईं। 52 ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ी। इनमें 20 ट्रेन पटना से खुलने और गुजरने वाली थीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related