Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पंजाब सरकार का 2026 की छुटि्टयों का कैलेंडर जारी

Date:

 

चंडीगढ़पंजाब सरकार की तरफ से साल 2026 के लिए छुट्टियों की कैलेंडर जारी किया गया है। कैलेंडर के अनुसार 2026 में 31 सरकारी छुट्टियां रहेंगी, इसमें 5 छुट्टियां रविवार के दिन पड़ रही है।

इन छुट्टियों में सरकारी ऑफिस, नगर निगम ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी शाखाएं बंद रहेंगी। जनवरी महीने में एक सरकारी छुट्टी है। 26 जनवरी इस बार सोमवार को रहेगी।

फरवरी महीने में दो छुट्टियां रहेंगी, लेकिन दोनों रविवार पड़ रहा है। 1 फरवरी को श्री गुरु रविदास जयंती और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है।

वहीं, मार्च और अप्रैल में 5-5 सरकारी छुट्टियां हैं। पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से इसे तैयार किया गया है। इसमें रिजर्व छुट्टी 13 रहेगी। कैलेंडर के अनुसार 2026 में 244 दिन सरकारी ऑफिस खुलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related